दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों का हाथ साफ, मामला दर्ज
बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जामसर निवासी फुसाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जुलाई को उसका भाई कबीर उनकी हीरो स्प्लेंडर (RJ07 DS 1962) मोटरसाइकिल लेकर खजांची मार्केट स्थित दुकान पर गया था। उसने बाइक रतन बिहारी पार्क के सामने खड़ी की थी।
रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर जब वह बाइक लेने पहुंचा तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




