महिला से छेड़छाड़-मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कृषि पर्यवेक्षक निलंबित
छतरगढ़। जमीन विवाद में मारपीट और महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार दंतौर निवासी कृषि पर्यवेक्षक रविंद्र मेघवाल को कृषि विभाग ने निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है।
छतरगढ़ थाने में दर्ज है मामला
जानकारी के अनुसार रविंद्र मेघवाल के खिलाफ भूखंड पर कब्जे से जुड़े विवाद में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में छतरगढ़ थाने में मामला दर्ज है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
19 सितंबर से प्रभावी माना निलंबन
कृषि विभाग की ओर से जारी निलंबन आदेश के अनुसार रविंद्र मेघवाल का निलंबन 19 सितंबर से प्रभावी माना गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार, धौलपुर कार्यालय रहेगा।
विभागीय आदेश के तहत निलंबन अवधि में उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।






