बीकानेर में वन विभाग की कार्रवाई: गीली लकड़ी से भरी पिकअप जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

24 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

छतरगढ़. छतरगढ़ वन विभाग ने अवैध रूप से गीली लकड़ी का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

खरबारा गांव के पास नाकाबंदी में पकड़ी गई पिकअप

वन विभाग के अनुसार लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि छतरगढ़ क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गीली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने खरबारा गांव के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान पिकअप में बड़ी मात्रा में गीली लकड़ी भरी मिली, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया।

दो आरोपी हिरासत में

कार्रवाई के दौरान परिवहन में शामिल नरेश कुमार जाट एवं ओमप्रकाश जाट, निवासी लाखेरा, को पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई का नेतृत्व वन विभाग प्रभारी विजेंद्र सिंह (सहायक वनपाल) ने किया। टीम में श्योपत सिंह भाटी, लक्खा सिंह (सहायक वनपाल), भागीरथ, कन्हैयालाल (वनरक्षक) तथा राजेंद्र शामिल रहे।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share: