छतरगढ़ में आवारा पशु से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल
छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में भारतमाला रोड पर मुख्य नहर की 585 आरडी पुलिया के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आवारा पशु आ जाने से बाइक सवार उससे टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
Also Read - बीकानेर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली बंद: सुबह 6 से 10 बजे तक आधे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगी कटौती
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस घायल की पहचान के प्रयास कर रही है। हादसे को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।






