सीएम भजनलाल शर्मा का 24 सितंबर को बीकानेर दौरा प्रस्तावित
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 24 सितंबर को बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 9 बजे रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रामदेवरा दौरे के बाद मुख्यमंत्री बीकानेर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा संगठन और पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




