सीएम भजनलाल के बीकानेर दौरे में फिर बदला कार्यक्रम स्थल, अब वेटरनरी ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 24 सितंबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे के कार्यक्रम स्थल में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाला लाभार्थी संवाद कार्यक्रम वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम के लिए रवीन्द्र रंगमंच में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से टू-वे संवाद करेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब 500 लाभार्थियों के शामिल होने की तैयारी है।
कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद प्रशासन ने तैयारियों को नए स्थान के अनुसार अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला कलक्टर निशान्त जैन और एसपी मृदुल कच्छावा प्रशासनिक अमले के साथ व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर प्रवास और प्रधानमंत्री के लाभार्थी संवाद को लेकर सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर प्रशासन का फोकस है।






