पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी आज श्रीकोलायत दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

05 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी आज श्रीकोलायत दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

श्रीकोलायत। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सोमवार दोपहर 2 बजे श्रीकोलायत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Advertisement

सदर बाजार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री भाटी श्रीकोलायत के सदर बाजार स्थित बाबा रामदेव टेंट हाउस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से रूबरू होंगे। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले कार्यकर्ता यहां उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

स्थानीय समस्याओं पर हो सकती है चर्चा

मुलाकात के दौरान कार्यकर्ता स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को पूर्व मंत्री के समक्ष रख सकते हैं। भाटी लंबे समय से श्रीकोलायत क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से उनका सीधा जुड़ाव रहा है।

पूर्व मंत्री के दौरे को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में श्रीकोलायत सहित आसपास के क्षेत्रों से भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

Advertisement
Share: