छत्तरगढ़। ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के तहत शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5 अक्टूबर को मोतीगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान दोपहर 2 बजे श्री करणी माता मंदिर, आर्मी टावर के पास परिसर में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की ओर से उनका सामूहिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद विधायक जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को रविंद्र सिंह भाटी की टीम के सदस्यों ने श्री करणी माता मंदिर परिसर में बैठक की। इस दौरान सभा स्थल का निरीक्षण कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
बैठक में मंच व्यवस्था, आमजन के बैठने की व्यवस्था, यातायात, स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील
बैठक में सभी समाजों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। साथ ही मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मोतीगढ़ सरपंच रामसिंह भाटी, करणी माता मंदिर के पुजारी विनोद महाराज, गौतम सिंह, उत्तम सिंह, भरत सिंह (कालासर), चैन सिंह (लाखूसर), राजेंद्र सिंह, रजनीश धूडिया (छतरगढ़), शेरसिंह भाटी (भानीपुरा), केसर सिंह (सत्तासर), प्रेमसिंह भाटी (लूणखा), मनमोहन सिंह (किशनपुरा), सोहनसिंह (बांदरवाला) और अशोक सिंह भाटी (देवासर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






