मंदिर जाने निकली युवती लापता, पुलिस तलाश में जुटी

25 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

लूणकरणसर में मंदिर जाने निकली युवती लापता, पुलिस तलाश में जुटी

लूणकरणसर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के खियेरा गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 23 सितंबर की शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के लोगों और युवती के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार युवती 23 सितंबर को शाम करीब 6 बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। करीब 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी लेने के साथ युवती के दोस्तों से भी संपर्क किया।

पूछताछ के दौरान किसी ने भी युवती के उनके पास आने या उसे देखने की जानकारी नहीं दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से युवती की तलाश कर उसे बरामद करने की गुहार लगाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लूणकरणसर थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई महेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ उसके लापता होने के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Share: