बीकानेर। रा.बा.उ.मा.वि. खारीचारणान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।
प्रधानाचार्य श्रीमती हर्ष रानी गुप्ता एवं मीनाक्षी सोनी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का संदेश
प्रधानाचार्य श्रीमती हर्ष रानी गुप्ता ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सर्वधर्म समभाव तथा लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रप्रेम और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुनीता स्वामी ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, कार्मिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।






