बीकानेर में फिर चली चाकू, सुभाषपुरा सर्किल पर खूनी झड़प से मचा हड़कंप
बीकानेर. शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। शुक्रवार शाम सुभाषपुरा सर्किल पर हुए हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चाकूबाजी की वारदात किन कारणों से हुई और किसने किस पर हमला किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



