खेत जाते वक्त रास्ते में घेरा... फिर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश!
श्रीकोलायत। हदां थाना क्षेत्र में खेत जा रहे दो लोगों पर ट्रैक्टर से टक्कर मारने और उन्हें कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेतोलाई मूलवान निवासी गौरीशंकर पुत्र कैलाश राव ने हदां थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता और चाचा मोटरसाइकिल से गांव से खेत जा रहे थे। इसी दौरान मोहन सिंह पुत्र शैतान सिंह, जेठू सिंह पुत्र करणी सिंह तथा दो-तीन अन्य लोगों ने कथित रूप से ट्रैक्टर से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और बाद में जेई व चौसंगी से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।
हदां थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रकाश चंद को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।




