कोलायत: खेत में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज

27 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

कोलायत: खेत में घुसकर हमला करने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और खेत छोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी दुलाराम पुत्र रामचंद्र नायक , निवासी हाल मंडाल भाटियान, थाना कोलायत ने रिपोर्ट दी है कि घटना के दौरान आरोपी उसके खेत में आए और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और खेत छोड़ने की धमकी दी।

परिवादी का आरोप है कि आरोपी भंवरसिंह पुत्र बच्चनसिंह ने खेत में प्रवेश कर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मामले में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी भंवरसिंह पुत्र बच्चनसिंह निवासी मंडाल भाटियान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share: