ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

19 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर की ऊन मिल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया में हादसा

बीकानेर: शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाजार इंडस्ट्री एरिया में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 7 नंबर रोड स्थित एक ऊन मिल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Advertisement

मिल में काम के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ऊन मिल में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह मिल परिसर में काम के दौरान आराम कर रहा था। इसी दौरान सामान लेकर एक ट्रैक्टर मिल के अंदर पहुंचा। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक का ध्यान मजदूर पर नहीं गया और वह वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कोटगेट थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement
Share: