बीकानेर में दर्दनाक हादसा! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

09 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दर्दनाक हादसा! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

लूणकरणसर: लूणकरणसर-सुरनाना के बीच गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 249/5 के पास हुई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम और लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मण राम मेघवाल, निवासी कंकराला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया था।

घटना के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के संबंध में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share: