लूणकरणसर में NH-62 पर दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत: दूध सड़क पर बिखरा, टक्कर से एक गाड़ी की बॉडी अलग होकर गिरी

03 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
लूणकरणसर में NH-62 पर दो पिकअप की भीषण भिड़ंत, चालक सुरक्षित

AAPNI AWAJ | बीकानेर

Advertisement

लूणकरणसर में NH-62 पर दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत: दूध सड़क पर बिखरा, टक्कर से एक गाड़ी की बॉडी अलग होकर गिरी

लूणकरणसर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर दूध से भरी दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा बिजली बोर्ड के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें भरा दूध सड़क पर बिखर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों पिकअप के चालक बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

टक्कर से पिकअप की बॉडी अलग होकर सड़क पर गिरी

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों पिकअप गाड़ियों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के दौरान एक पिकअप की बॉडी तक अलग होकर सड़क पर जा गिरी, जबकि दूसरी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों में भरा दूध सड़क पर फैल गया।

दोनों चालक सुरक्षित, मौके पर जुटी भीड़

भीषण टक्कर के बावजूद दोनों पिकअप के चालक सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के कारणों का पता नहीं

फिलहाल दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत किस वजह से हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

खबर: Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें www.aapniawaj.com के साथ।

Advertisement
Share: