लूणकरणसर में दो हादसे, बाइक सवार युवक की मौत; ट्रेन से गिरा बुजुर्ग गंभीर

24 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

लूणकरणसर में दो हादसे, बाइक सवार युवक की मौत; ट्रेन से गिरा बुजुर्ग गंभीर

लूणकरणसर। क्षेत्र में बुधवार रात दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा मलकीसर के पास हुआ, जबकि दूसरा लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर हुआ।

Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

पहला हादसा मलकीसर के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी अमित पुत्र चतुर्भुज ब्राह्मण के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा बुजुर्ग

दूसरा हादसा लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर हुआ। जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बुजुर्ग शराब के नशे में था।

स्टेशन मास्टर की सूचना पर सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Advertisement
Share: