लूणकरणसर में दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, दवाई लेने बीकानेर जाने का कहकर निकली थी
लूणकरणसर: लूणकरणसर थाना क्षेत्र के फुलदेसर गांव से दो बच्चों के साथ एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता बीकानेर से दवाई लेने जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में विवाहिता के देवर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
8 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को साथ ले गई
रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह विवाहिता अपनी 8 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को साथ लेकर बीकानेर से दवाई लाने का कहकर घर से निकली थी। दोपहर में परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
पीहर भी नहीं पहुंची विवाहिता
परिजनों ने लगातार फोन करने और तलाश करने के बावजूद विवाहिता का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, वह न तो अपने पीहर पहुंची और न ही बच्चों के साथ घर वापस लौटी।
पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने देवर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हरलाल को सौंपी गई है। पुलिस विवाहिता और दोनों बच्चों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।






