एमजीएसयू छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानिए नई डेट

16 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

एमजीएसयू ने बढ़ाई परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि, छात्रों को मिला एक और मौका

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने सेमेस्टर जून-2026 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए संशोधित परीक्षा आवेदन कार्यक्रम जारी किया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि पहले सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित थी। विद्यार्थियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए तथा कुलगुरु की स्वीकृति के बाद आवेदन तिथियों में विस्तार किया गया है।

संशोधित परीक्षा आवेदन कार्यक्रम

  • 17 जुलाई 2026 तक – सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन।
  • 19 जुलाई 2026 तक – ₹100 विलंब शुल्क के साथ आवेदन।
  • 21 जुलाई 2026 तक – दोगुने परीक्षा शुल्क के साथ अंतिम अवसर।

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिसंबर-2025 परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग (UMC) प्रकरण के अंतर्गत आने वाले वे विद्यार्थी, जिन्हें नियमानुसार सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है, वे भी निर्धारित तिथियों के अनुसार अपना ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे।

एमजीएसयू प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करें तथा परीक्षा आवेदन से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

Share: