बीकानेर: युवक पर आधी रात जानलेवा हमला, 7 नामजद सहित कई आरोपियों पर केस दर्ज
बीकानेर: जिले के नाल थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी मुकेश सिंह राठौड़ पुत्र प्रहलाद सिंह राठौड़, निवासी मगरासर (चूरू), हाल जयमलसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार रात करीब 11:50 बजे उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विक्रमसिंह पुत्र ओमसिंह, मदनसिंह पुत्र ओमसिंह, भरतसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह, हुकुमसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह, प्रतापसिंह पुत्र संतुसिंह, ओमसिंह पुत्र करणीसिंह निवासी जयमलसर तथा जमाल खां निवासी रणधीसर सहित पांच-सात अन्य लोगों ने एकराय होकर लाठी और सरियों से हमला कर दिया।
हमले में मुकेश सिंह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार दिलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
नाल थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



