बीकानेर में ₹3 लाख की ठगी का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

03 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पैनल सामान उपलब्ध कराने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई 2026 से 26 जून 2026 के बीच आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए पैनल सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने परिवादी से 3,00,000 रुपये प्राप्त कर लिए, लेकिन न तो किसी प्रकार का पैनल सामान भेजा और न ही ली गई राशि वापस लौटाई।

रिपोर्ट में अंकुर गोयल, तनु सैनी, राहुल मीणा तथा एक अन्य युवती को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि सभी ने मिलकर परिवादी के साथ धोखाधड़ी की।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

नोखा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) एवं 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: