नोखा में प्लॉट की तारबंदी तोड़ने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप, पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर प्लॉट की तारबंदी तोड़ने, नुकसान पहुंचाने और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर पांच नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरके पुरम निवासी शिवलाल पुत्र मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि 2 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे आरोपियों ने उसके प्लांट में पहुंचकर तारबंदी और पट्टियों को तोड़ दिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने भूमि से जुड़े कूटरचित और फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए।
मामले में महावीर पुत्र जगदीश, मुकेश पुत्र जगदीश, अनीता पुत्री जगदीश, चुन्नीलाल तथा 2-3 अन्य व्यक्तियों को नामजद किया गया है।
नोखा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




