ऑपरेशन नीलकंठ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.245 किलो डोडा पोस्त के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

20 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Khajuwala News: खाजूवाला में ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा असर, डोडा पोस्त के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

खाजूवाला। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खाजूवाला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

4.245 किलो डोडा पोस्त बरामद

पुलिस के अनुसार बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी खाजूवाला गौरव सारस्वत के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की।

पिता-पुत्र गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भुराराम (52) पुत्र स्वर्गीय हेतराम और उसके पुत्र विकास (25) निवासी चक 24 बीडी (ए), थाना खाजूवाला को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से 4.245 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पूगल थाना प्रभारी समरवीर सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share: