पांचू में कुंड पर पानी भरने गई विवाहिता की डूबने से मौत
पांचू। पांचू थाना क्षेत्र के काहिरा गांव में कुंड पर पानी भरने गई विवाहिता की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना 22 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानी भरते समय पैर फिसलने का बताया मामला
पुलिस के अनुसार काहिरा निवासी हुकमाराम पुत्र मूलाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्रवधू नैनी पत्नी मोडाराम उर्फ जगराम पानी भरने के लिए कुंड पर गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने कुंड से बाहर निकाला शव
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को कुंड से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलने पर पांचू थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना की परिस्थितियों की जांच की है।
प्रथम दृष्टया महिला के पैर फिसलने से कुंड में गिरने और डूबने की बात सामने आई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।






