पूगल में युवती को भगा ले जाने का युवक पर आरोप : भाई ने नामजद मामला कराया दर्ज,

27 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

पूगल में युवती को भगा ले जाने का युवक पर आरोप : भाई ने नामजद मामला कराया दर्ज,

बीकानेर (पूगल)। बीकानेर जिले के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फलावाली (पूगल) निवासी प्रार्थी ने थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। परिवादी का आरोप है कि कालूवाला (6 पीएचएम) निवासी निर्मल पुत्र दर्शन लाल उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

Advertisement

पूगल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी निर्मल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) गंगाराम को सौंपी गई है। पुलिस टीम युवती की दस्तयाबी और आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

Advertisement
Share: