पूगल पुलिस की कार्रवाई, 6 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

04 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

पूगल पुलिस की कार्रवाई, 6 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

पूगल। पूगल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख रुपए कीमत के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में पूगल निवासी हितेश गिरी उर्फ आनंद उर्फ विकास और दिनेश को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

26 सितंबर को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार परिवादी ने 26 सितंबर को इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने मामले में तत्परता दिखाते हुए चोरी/गायब हुए बताए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। बरामद गहनों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई सीओ विजयपाल यादव और एसएचओ समरवीर सिंह के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में एएसआई रामस्वरूप, हेड कांस्टेबल धर्माराम, कांस्टेबल भंवरलाल और कांस्टेबल मुनीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share: