शारीरिक दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई राजूराम का हौसला, चानी पंचायत में सबसे पहले किया मतदान
चानी: पंचायत आम चुनाव 2026 के दौरान ग्राम पंचायत चानी के वार्ड संख्या 6 निवासी राजूराम ने मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद वे मतदान केंद्र पहुंचे और सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजूराम ने अपनी शारीरिक स्थिति को मतदान में बाधा नहीं बनने दिया और पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई। उनका यह प्रयास अन्य मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने वाला है।
‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का दिया संदेश
राजूराम ने अपने कदम से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संदेश को सार्थक किया। उन्होंने दिखाया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक नागरिक जिम्मेदारी भी है।
उनकी यह पहल मतदान के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देती है।
Aapni Awaj | पंचायत आम चुनाव 2026







