नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म - वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, युवक के खिलाफ केस दर्ज

27 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

जसरासर। जसरासर थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2023 में बीकानेर जाते समय परिचित युवक ने उसे अपने वाहन में बैठाया। रास्ते में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

जोधपुर ले जाकर स्टांप पेपर पर करवाए हस्ताक्षर

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि हाल ही में आरोपी उसे जोधपुर ले गया, जहां डराकर कुछ स्टांप पेपर और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

परिजनों को बताई आपबीती, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद पीड़िता ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Advertisement
Share: