गुस्साए लोगो ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया बहिष्कार! रासीसर पुरोहितान में प्रशासन के खिलाफ विरोध

01 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

पानी-बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया शिविर का बहिष्कार, बोले- पहले समस्या हल करो फिर शिविर लगाओ

पांचू। पांचू क्षेत्र के रासीसर पुरोहितान गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर शिविर का सामूहिक बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पेयजल और बिजली संकट को लेकर नाराजगी जताई।

भीषण गर्मी में पानी-बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद गांव में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली व्यवस्था भी लगातार प्रभावित है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब गांव में पीने का पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे शिविरों का आमजन को वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने किया शिविर का सामूहिक बहिष्कार

पेयजल और बिजली संकट से नाराज ग्रामीण शिविर स्थल पर पहुंचे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि पहले गांव की मूल समस्याओं का समाधान किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इन ग्रामीणों ने जताया विरोध

शिविर बहिष्कार के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव पर्यावरण प्रकोष्ठ सहीराम सीगड़, पूर्व सरपंच हरीराम सीगड़, पूर्व सरपंच भेरुलाल मंडा, जानकीदास साध, प्रेम सीगड़, रामनारायण सीगड़, भैरदास साध, हनुमान सीगड़, श्रीराम सीगड़, रासीसर पुरोहितान सरपंच मनोज राणा, अर्जुन सीगड़, ओम खीचड़, भंवर सिंह राठौड़, ओम मेघवाल, रामचंद्र सीगड़, तख्ताराम देहरू, बस्तीराम देहरू, रामलाल मेघवाल, पंकज मेघवाल, हरसुख मेघवाल, मेघाराम खीचड़, राकेश सीगड़, रामेश्वर लुहार, गोपाल खीचड़, रामनिवास और ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की प्रशासन से मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल और बिजली संकट का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Share: