श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सेरूणा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से आठ पेटी अवैध शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि शुक्रवार शाम एएसआई गोकुलचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से आठ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान 30 वर्षीय वीर विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत एवं 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत, दोनों निवासी झंझेउ, को गिरफ्तार किया गया।
सेरूणा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी इमीचंद कर रहे हैं।




