मोबाइल ठीक कराने दिया था, लेकिन दुकानदार ने कर दिया खेल! श्रीडूंगरगढ़ में युवक के साथ ठगी का मामला दर्ज

17 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

मोबाइल ठीक कराने दिया था, लेकिन दुकानदार ने कर दिया खेल! श्रीडूंगरगढ़ में ठगी का मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में मोबाइल रिपेयर कराने गए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ए टू जेड मोबाइल शॉप पर गुड्डू नामक व्यक्ति को मोबाइल सही करने के लिए देने के बाद आरोपी ने बिना अनुमति उसे आगे बेच दिया।

पुलिस के अनुसार सत्यनारायण पुत्र रामेश्वर लाल निवासी बिग्गा बास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसने अपना मोबाइल ठीक करवाने के लिए आरोपी को दिया था।

आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल सही करने के नाम पर लिया, लेकिन बाद में बिना पूछे उसे आगे बेच दिया। जब परिवादी ने मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच श्री भगवाना राम सहायक उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है।

Share: