बीकानेर। जिले के जामसर थाना पुलिस ने केएल एंड टी सोलर प्लांट के सबस्टेशन से सोलर प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोलर प्लेटें बरामद कर ली हैं। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नवनीत लाल मीणा और वृत्ताधिकारी लूणकरणसर गणवीर सिंह साईं के सुपरविजन में थानाधिकारी रवि कुमार पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
थानाधिकारी ने बताया कि सोलर प्लांट के सबस्टेशन से सोलर प्लेट चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और त्वरित अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की सोलर प्लेटें बरामद की गईं।
दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपियों में रमेश पुत्र सम्पतराम (29), निवासी मक्कासर, थाना लूणकरणसर और बबलू पुत्र सोहनसिंह (25), निवासी कालासर, थाना जामसर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच
पुलिस के अनुसार चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के संबंध में भी गहन अनुसंधान किया जा रहा है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश जारी है। पुलिस को पूछताछ के दौरान मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में एएसआई कुलदीप सिंह, कांस्टेबल सुनील, दिलावर, रामनिवास और बलवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






