श्रीडूंगरगढ़ में दर्दनाक हादसा: डेढ़ साल का मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आया, बीकानेर रेफर

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

उदरासर में दर्दनाक हादसा, डेढ़ वर्षीय मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आया

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के उदरासर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां डेढ़ वर्षीय मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार उदरासर निवासी तोलाराम मेघवाल का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रदीप अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।

गंभीर हालत में बीकानेर रेफर

मासूम को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से बीकानेर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

फिलहाल मासूम का इलाज बीकानेर में जारी है।

Share: