श्रीडूंगरगढ़ में बॉम्बे मॉल की दुकान पर पुलिस की दबिश, बिना लाइसेंस पटाखे जब्त

13 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में बॉम्बे मॉल की दुकान पर पुलिस की दबिश, बिना लाइसेंस पटाखे जब्त

बीकानेर: दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित बॉम्बे मॉल की एक दुकान पर दबिश देकर पुलिस ने बिना लाइसेंस रखे पटाखे जब्त किए। मामले में दुकानदार रमेश कुमार राजपुरोहित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

लाइसेंस नहीं दिखा सका दुकानदार

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की जांच की। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट मांगे जाने पर दुकानदार इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।

दुकान में अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिला

जांच के दौरान दुकान में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिला। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में कमी को गंभीरता से लेते हुए पटाखे जब्त किए और कार्रवाई की।

विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस उपनिरीक्षक रतनलाल की ओर से रमेश कुमार राजपुरोहित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

दीपावली के दौरान पटाखों के भंडारण और बिक्री को लेकर सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Share: