Sri Dungargarh News: हाईवे की होटलों पर उत्पात मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

17 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

होटलों के बाहर रात में मचा रहे थे हंगामा! श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 4 युवकों को दबोचा

श्रीडूंगरगढ़: नेशनल हाईवे स्थित होटलों पर हंगामा और उत्पात मचाने वाले चार युवकों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर कुछ युवक होटलों के आसपास हंगामा कर रहे थे और माहौल खराब कर रहे थे। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवकों को थाने लाकर समझाइश दी और शांत रहने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन चार युवकों को किया गिरफ्तार

  • प्रेमसिंह पुत्र इंद्रसिंह निवासी पुंदलसर
  • राजेन्द्र सिंह पुत्र सुल्तानसिंह निवासी पुंदलसर
  • छैलूसिंह पुत्र इंद्रसिंह निवासी पुंदलसर
  • गोपालसिंह पुत्र हीराराम जाट निवासी धीरदेसर, हाल पुंदलसर

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share: