श्रीडूंगरगढ़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

04 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई पर कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। रविवार को वन विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए ट्रक, पिकअप और ट्रैक्टर सहित तीन वाहनों को सीज किया। तीनों वाहनों से खेजड़ी, रोहिड़ा, देशी बबूल और विलायती बबूल की लकड़ियां बरामद की गईं।

Advertisement

स्टेट हाईवे-6 पर वाहनों को रुकवाया

वन विभाग की टीम ने स्टेट हाईवे-6 पर वाहनों को रुकवाकर जांच की। इस दौरान वाहनों में लकड़ियों का अवैध परिवहन पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। टीम ने ट्रक चालक गुरुपाल सिंह, पिकअप चालक इकबाल खान निवासी लाडनूं सहित ट्रैक्टर चालक को पकड़कर गिरफ्तार किया।

लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला दर्ज

वन विभाग के अनुसार लकड़ियों को बिना अनुमति परिवहन कर ले जाया जा रहा था। टीम ने लकड़ी जब्त करने के साथ तीनों वाहनों को सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी मक्खनलाल शर्मा के निर्देशन में सहायक वनपाल धनपत बाना, वन रक्षक लोकेश मीणा, गिरधारी मदेरणा, नरेंद्र सिंह और किशोर कुमार की टीम ने की।

Advertisement
Share: