श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। परिवादी ने दो नामजद लोगों पर विवाहिता को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में मुनीराम ने बताया कि उसकी विवाहिता भतीजी का ससुराल सरदारशहर थाना क्षेत्र के जीवनदेसर गांव में है। आरोप है कि धोलियां गांव से मुकेश और गिरधारी उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गए।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि विवाहिता घर से जाते समय सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी साथ लेकर गई है। उसने आरोप लगाया कि विवाहिता को अपहरण कर ले जाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को सौंपी गई है। पुलिस विवाहिता की तलाश के साथ ही रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों और नामजद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।






