श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, SC-OBC से लेकर महिला वार्डों तक पूरी लिस्ट सामने आई

17 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, SC-OBC से लेकर महिला वार्डों तक पूरी लिस्ट सामने आई

श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाल दी गई है। लॉटरी के बाद अब वार्डवार आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। नगर पालिका के 4 वार्ड SC, 8 वार्ड OBC और 28 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों के लिए भी अलग से वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

Advertisement

SC वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के 40 वार्डों में SC वर्ग के लिए कुल 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 3 वार्ड SC ओपन और 1 वार्ड SC महिला के लिए है।

  • SC ओपन: वार्ड 8, 25 और 19
  • SC महिला: वार्ड 1

OBC वर्ग के लिए 8 वार्ड

OBC वर्ग के लिए कुल 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 5 वार्ड OBC ओपन और 3 वार्ड OBC महिला के लिए हैं।

  • OBC ओपन: वार्ड 20, 4, 2, 31 और 16
  • OBC महिला: वार्ड 18, 13 और 29

अनारक्षित वर्ग के 28 वार्ड

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में कुल 28 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 19 वार्ड अनारक्षित ओपन और 9 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए हैं।

अनारक्षित महिला के वार्ड

वार्ड 38, 24, 6, 14, 11, 26, 27, 9 और 10 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

अनारक्षित ओपन के वार्ड

वार्ड 35, 3, 23, 40, 7, 30, 36, 33, 15, 39, 32, 17, 34, 37, 22, 28, 5, 21 और 12 अनारक्षित ओपन वर्ग में रखे गए हैं।

लॉटरी के बाद चुनावी तस्वीर साफ

वार्डों की आरक्षण लॉटरी सामने आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों की स्थिति भी काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार अब अपने-अपने वार्ड के आरक्षण के अनुसार रणनीति बनाने में जुटेंगे।

वहीं राजनीतिक दलों में भी संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में वार्ड स्तर पर चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही दावेदारों की सक्रियता भी देखने को मिलेगी।

Share: