श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड स्टेट हाईवे-6 पर राजस्थान होटल के पास पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
Also Read - बीकानेर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली बंद: सुबह 6 से 10 बजे तक आधे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगी कटौती
घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
दोनों घायलों की पहचान हुई
हादसे में घायल शाहरुख पुत्र नौशाद अली, निवासी बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ और बाबू पुत्र नवाब, निवासी श्रीडूंगरगढ़ बताए गए हैं। हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।






