किराए पर ले गई पिकअप वापस नहीं लौटाई, कोर्ट इस्तगासे से केस

27 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

किराए पर ले गई पिकअप वापस नहीं लौटाई, कोर्ट इस्तगासे से केस

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव में किराए पर ले गई पिकअप गाड़ी वापस नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। मोमासर निवासी रामुराम पुत्र रतनाराम प्रजापत ने न्यायालय इस्तगासे के जरिए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

Advertisement

परिवादी के अनुसार उसकी पिकअप गाड़ी RJ 44 2951 चालक बीरबल खान चलाता है और गाड़ी उसके घर पर रहती है। आरोप है कि 4 अगस्त को सत्तासर निवासी बजरंग सिंह पुत्र भवानी सिंह राजपूत चालक के पास आया और पिकअप किराए पर ले जाने की बात कहकर गाड़ी ले गया।

बार-बार मांगने पर भी गाड़ी नहीं लौटाने का आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बजरंग सिंह ने पिकअप वापस नहीं लौटाई। परिवादी के अनुसार उसने कई बार फोन कर गाड़ी वापस देने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने गाड़ी लौटाने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने न्यायालय इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भंवरू खान को सौंपी गई है।

Advertisement
Share: