श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर सातलेरा बस स्टैंड के पास ट्रक और XUV गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में XUV सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था को सूचना दी। इसके बाद एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से चारों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने हाईवे से हटाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन
दुर्घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया, जिससे यातायात सुचारू किया जा सके।
ये चार लोग हुए घायल
हादसे में शाकिर पुत्र भवरू खान (35), निवासी बिग्गा बास, आरिफ पुत्र रुस्तम अली (40), निवासी बिग्गा बास, बिलाल पुत्र आमीन (40), निवासी सरदारशहर और इलियास पुत्र चांद मोहम्मद (30), निवासी सरदारशहर घायल हुए हैं।






