बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणसर नया गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार कल्याणसर नया निवासी मामराज पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई अशोक (20) पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल सोमवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गया।
परिजन उसे तत्काल उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच एएसआई देवाराम को सौंपी है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।






