राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून! बीकानेर समेत इन जिलों में 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

21 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बीकानेर। राजस्थान में करीब दो सप्ताह बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर बढ़ने लगा है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

सोमवार सुबह जयपुर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं हाड़ौती क्षेत्र के बारां में रात 2 बजे से रुक-रुक कर बारिश होती रही। कोटा में सुबह करीब 4 बजे से बारिश शुरू हो गई, जबकि झालावाड़ में भी सुबह से बीच-बीच में वर्षा का दौर जारी है।

इन संभागों में बढ़ेगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 21 और 22 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

वहीं 23 से 27 जुलाई के बीच कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Share: