400 फीट विद्युत केबल चोरी का आरोप, पांचू थाने में मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में खेत में लगे ट्यूबवेल से विद्युत केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ढींगसरी निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र छैलूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके खेत में बने ट्यूबवेल पर लगी करीब 400 फीट विद्युत केबल चोरी कर ली गई।
रिपोर्ट के अनुसार घटना 19 फरवरी 2026 की है। परिवादी का आरोप है कि आरोपी ने खेत में पहुंचकर ट्यूबवेल से विद्युत केबल काटकर चोरी कर ली, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ।
मामले में भवानीराम पुत्र मोतीराम निवासी पांचू को नामजद किया गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




