दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से त्योहार बनाएं खास, गिफ्ट पैक से लेकर नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज

05 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से त्योहार बनाएं खास, गिफ्ट पैक से लेकर नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज | Aapni Awaj

दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से त्योहार बनाएं खास, गिफ्ट पैक से लेकर नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

दीपोत्सव का पर्व शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुरू होगा। दीपावली को लेकर शहरभर में रौनक है और बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आ रहा है। त्योहार पर मिठाइयों और उपहारों की मांग को देखते हुए बीकानेर के ख्यातिनाम ब्रांड खाओसा पर मिठाइयों, नमकीन और कुकीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

दीपावली पर घर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी और परिचितों को उपहार देने के लिए खाओसा की ओर से कई तरह के आइटम तैयार किए गए हैं।

ड्राईफ्रुट-मिठाई कॉम्बो और आकर्षक गिफ्ट पैक

योगेश रावत के अनुसार, इस बार खाओसा में पहली बार ड्राईफ्रुट के साथ मिठाई का कॉम्बो गिफ्ट पैक भी उपलब्ध कराया गया है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इन पैक के अलावा ड्राईफ्रुट, चॉकलेट और मिठाइयों के आकर्षक गिफ्ट पैक भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं।

त्योहार पर खास खानपान का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध हैं।

देशी घी से बनी मिठाइयों की लंबी सूची

भुट्टा चौराहे स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार और जयपुर रोड स्थित खाओसा आउटलेट पर खाओसा ब्रांड के विभिन्न आइटम उपलब्ध हैं। रावत के अनुसार, दीपावली के लिए देशी घी से बनी स्पेशल गुंजियां, शक्करपारे, सोहन पापड़ी, मकलावा, बालूशाही और पेठा सहित कई मिठाइयां तैयार की गई हैं।

मावे से बनी केसर पेठा, कलाकंद, मिल्क केक, बर्फी, मोतीचूर बूंदी के लड्डू, केसर दिलखुशाल, मोतीपाक, गुलाब जामुन, बादाम बर्फी, काजू बर्फी, काजू रोल, अंजीर बर्फी और मैसूर पाक भी रेंज में शामिल हैं। इसके साथ ही देशी घी से बनी अन्य मिठाइयां भी उपलब्ध हैं।

देशी घी के पनीर घेवर, रबड़ी घेवर और केसर फीणी भी त्योहार के स्वाद को खास बनाने के लिए रखे गए हैं।

छैना मिठाइयों की भी कई वैरायटी

छैने से निर्मित मिठाइयों में राजभोग, रसगुल्ला, केसर माखन बड़ा, चमचम, रसमाधुरी, कॉफी छैना टोस्ट, मलाई चमचम, रसमलाई, मलाई रोल और मलाई के लड्डू सहित कई विकल्प उपलब्ध हैं।

नमकीन और कुकीज की भी वृहद रेंज

मिठाइयों के साथ खाओसा पर नमकीन और कुकीज के विभिन्न आइटम भी तैयार किए गए हैं। नमकीन में परात भुजिया, गांठिया, चबेनी और मिक्चर सहित कई विकल्प उपलब्ध हैं।

योगेश रावत ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि प्रतिष्ठान से खरीदारी करने वाला हर ग्राहक संतुष्ट होकर जाए।

Aapni Awaj

राजस्थान की ताजा खबरों और स्थानीय समाचारों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: