बीकानेर में महज 13 साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
ये घटना 20 जून को हुई, जब लड़की की मां मजदूरी के लिए चली गई थी। एफआईआर में मां ने बताया कि घर में वो अपने देवर और बच्चों के साथ रहती है। 20 जून को सुबह जब वो मजदूरी के लिए गई तो गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। लड़की को जबरन उठाकर कमरे में ले गया और हाथ पांव बांध दिए। उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया।
जाते हुए लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। लड़की घबरा गई और गुमसुम रहने लगी। इस पर परिजनों ने जोर देकर पूछा तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए (सीओ) घटनास्थल पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई तथा जांच से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



