अर्जुनराम मेघवाल का रोड शो, 465 हेड पर होगी विशाल जनसभा

19 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

छतरगढ़ में आज अर्जुनराम मेघवाल का रोड शो, 465 हेड पर होगी विशाल जनसभा

छतरगढ़: पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल छतरगढ़ क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता जिला परिषद और पंचायत समिति के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करेंगे।

Advertisement

भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के अनुसार, छतरगढ़ में रोड शो और 465 हेड पर विशाल जनसभा का कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

अर्जुनराम मेघवाल का चुनावी दौरा: पूरा कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे: केला फांटा — स्वागत कार्यक्रम
  • सुबह 11:15 बजे: मोतीगढ़ — स्वागत कार्यक्रम
  • सुबह 11:30 बजे: सत्तासर — स्वागत कार्यक्रम
  • सुबह 11:45 बजे: छतरगढ़ — रोड शो
  • दोपहर 12:15 बजे: 507 हेड — स्वागत कार्यक्रम
  • दोपहर 12:30 बजे: 465 हेड — विशाल जनसभा

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोनों नेता विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद छतरगढ़ में रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे और 465 हेड पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचने की अपील की है।

Advertisement
Share: