बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान शुरू: लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
बीकानेर: बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123 मतदान केंद्र, रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 मतदान केंद्र और लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है।
कहां कितने मतदान केंद्र बनाए गए?
- श्रीडूंगरगढ़: 33 ग्राम पंचायतें, 123 मतदान केंद्र।
- रीड़ी: 31 ग्राम पंचायतें, 104 मतदान केंद्र।
- लूणकरणसर: 48 ग्राम पंचायतें, 175 मतदान केंद्र।
5 नवंबर को पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान हो रहा है। इसके बाद 4 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी।
6 नवंबर को होगा उपसरपंच का चुनाव
पंच और सरपंच चुनाव की मतगणना के बाद 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। बीकानेर में पहले दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के बाद दीपावली के पश्चात नोखा, जसरासर और पांचू क्षेत्रों में चौथे चरण के चुनाव होंगे।






