बज्जू को मिली बड़ी सौगात: अब यहीं खुलेगा सिविल न्यायालय, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बज्जू में सिविल न्यायालय और न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना को मंजूरी

बीकानेर। बज्जू क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग ने बज्जू में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

लंबे समय से चल रही थी मांग

22 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार नए न्यायालय का मुख्यालय बज्जू में रहेगा। न्यायालय का क्षेत्राधिकार संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा तय किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर मिलेगा न्याय

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि न्यायालय की स्थापना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बज्जू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है।

अधिवक्ताओं और आमजन ने किया स्वागत

न्यायालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय तक पहुंच आसान होगी। क्षेत्र के अधिवक्ताओं और आमजन ने इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।

Share: