जमीन के कागजातों में बड़ा फर्जीवाड़ा! 8 नामजद सहित कई लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

09 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

जमीन के कागजातों में फर्जीवाड़े का आरोप, 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में जमीन के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़ा और कूटरचना कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के जरिए दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बज्जू तेजपुरा निवासी मनफूल पुत्र तुलछाराम जाट ने इस्तगासे के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी भूमि से संबंधित दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जीवाड़ा किया और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की। इस कथित कृत्य से उसे आर्थिक एवं संपत्ति संबंधी नुकसान हुआ है।

मामले में मांगीलाल पुत्र तुलछाराम जाट, जेठीदेवी पत्नी तुलछाराम जाट, परमेश्वरी देवी पत्नी पूनमचंद, भीयाराम पुत्र जसवंताराम गोदारा, पुष्पेंद्र पुत्र नत्थाराम चौहान, नत्थाराम पुत्र बीजाराम चौहान, शिशपाल पुत्र मनोहरलाल बिश्नोई सहित 4-5 अन्य व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

परिवादी ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से जमीन के कागजातों में फेरबदल कर उसके साथ धोखाधड़ी की। शिकायत को गंभीर मानते हुए न्यायालय के आदेश पर बज्जू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।

Share: